राजनाथ सिंह- भाजपा सरकार ने दुनिया भर में भारत का मस्तक किया ऊंचा

मृत्युंजय विशारद

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनो ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं ताकि राज्या भाजपा सरकार 15 साल बाद सत्ता में वापसी कर सके।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ी भीड़
गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ी भीड़


देवरिया: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र के बरियारपुर और भाटपार रानी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। उनके भाषण की खास बातें-

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- मतदाताओं के पास 'तीसरा नेत्र', वे सब देखते हैं

  1. वैश्विक एजेंसियां मान रही है कि सरकार चलाने में भाजपा नीत सरकार और लोगों से बेहतर
  2. पहले पाकिस्तान के लोग फायरिंग करते थे तो पूर्व की सरकारें सरकार में हमारे सुरक्षा बल के तरफ से सफेद झंडा दिखा कर बातचीत का प्रस्ताव देती थीं
  3. अब हमने स्पष्ट तौर पर कहा है.. हम पहली गोली नही चलाएंगे, लेकिन यदि पाक से गोली चली तो हम गोली नही गिनेंगे
  4. आपने प्रचंड बहुमत से केंद्र में मोदी जी की सरकार बनवाई है
  5. प्रदेश के विकास और केंद्र द्वारा चलाये जा रहे जनहित कारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनवायें

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार में गुंडे और माफिया जायेंगे जेल- अमित शाह










संबंधित समाचार