जम्मू-कश्मीर: महिला पत्थरबाजों को मुंहतोड़ जवाब देगी महिला पुलिस बटालियन

डीएन संवाददाता

जम्मू-कश्मीर में जहां छात्राओं का पत्थराव करना चिंता को बढ़ा रहा है वहीं अब उनसे निपटने के लिए सरकार ने महिला पुलिस बटालियन का हथियार तैयार कर लिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 1000 महिलाओं को नई बटालियन के लिए तैयार किया है जो पत्थरबाजों की नकेल कसेंगी।

फ़ाइल फ़ोटो
फ़ाइल फ़ोटो


श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर में महिला पत्थरबाजों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय महिला रिजर्व बटालियन तैयार करने का फैसला किया है। कश्मीर पुलिस की बटालियन के लिए करीब 1000 महिलाओं की भर्ती की जाएगी। ये महिला पुलिसकर्मी केंद्र सरकार की नवगठित पांच भारतीय रिजर्व बटालियनों का हिस्सा होंगी।  गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

बता दें कि ये महिला बटालियन महिला पत्थरबाजों से निपटने के लिए काम करेंगी। घाटी में पत्थरबाजों से मुकाबला करने में फोर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए विशेष महिला बटालियन को कानून व्यवस्था से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी लेकिन इसमें शामिल सुरक्षा बलों की पहली जिम्मेदारी पत्थरबाजों से निपटने की होगी।

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया।

भारतीय रिजर्व बटालियन जम्मू कश्मीर के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से निर्मित की जा रही है। हर एक बटालियन को खड़ा करने के लिए 61 करोड़ की लागत आएगी। इसमें से 75 प्रतिशत खर्च केन्द्र सरकार उठाएगी। 










संबंधित समाचार