Rajasthan: अलवर में महिला कांग्रेस नेता के साथ अश्लील हरकत और छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

DN Bureau

राजस्थान में अलवर शहर में महिला कांग्रेस की नेता से छेड़छाड़ और धक्का मुक्की करने के मामले में पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Representational Image
Representational Image


अलवर: राजस्थान में अलवर शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला कांग्रेस की नेता से छेड़छाड़ और धक्का मुक्की करने के मामले में पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने छेड़छाड़ करना कबूल कर लिया है। महिला नेता ने इस मामले में अरावली विहार थाना में पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान 28 वर्षीय लक्ष्मण सोमवंशी के रूप में किया गया। आरोपी कपड़े की दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन है, जो अलवर शहर के काला कुंआ में किराए का कमरा लेकर रहता था। 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बुलट गाड़ी को जप्त किया है। 

यह पूरा घटनाक्रम पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह के घर और इंदिरा गांधी स्टेडियम दोनों के बीच में हुआ था। छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

इस मामले में महिला कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि वह 28 नवंबर को सुबह अपने घर से रोजाना की तरह घूमने के लिए जा रही थी तभी पीछे से बुलेट गाड़ी पर एक युवक आया और उसके साथ में छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद  महिला नेता ने पहले घर आकर 100 नंबर पर कॉल किया। फिर थाने पहुंचकर शिकायत दी थी।










संबंधित समाचार