Rajasthan: प्रवासी मजदूरों को लेकर अलवर से स्पेशल ट्रेन हुई रवाना..

डीएन ब्यूरो

प्रवासी मजदूरों को अपने अपने राज्यों में पहुंचाने के लिए अलवर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक इंतजाम किए हुए है। गुरुवार को बिहार जाने वाले श्रमिकों के लिए प्रशासन की ओर से एक श्रमिक ट्रेन चलाई गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



अलवरः कोरोना महामारी के मद्देनजर कई राज्यों के श्रमिकों की इन दिनों आवाजाही बनी हुई है। गुरुवार को बिहार जाने वाले श्रमिकों के लिए प्रशासन की ओर से एक श्रमिक ट्रेन चलाई गई है। बिहार के गया और सीवान के लिए दोपहर 2 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

स्टेशन पर केवल पंजीकृत श्रमिकों को ही प्रवेश दिया गया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। सरकार के निर्देश पर प्रत्येक यात्री श्रमिक को भोजन के पैकेट और पानी की बोतल भी दी गई। वहीं इसके अलावा, यूपी और मध्यप्रदेश के प्रवासियों को जगन्नाथ मंदिर के सामने चाय नाश्ता दिया गया।

दोपहर का खाना वितरित किया गया। बता दें कि अलवर में इन दिनों प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही बनी हुई है। इसके मद्देनजर प्रशासन और भामाशाह की ओर से श्रमिकों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की जा रही है। 










संबंधित समाचार