Indian Railways: आज से शुरू हो रही है रेल सेवा, चलेंगी ये 8 ट्रेनें..

डीएन ब्यूरो

लॉकडाउन के बीच आज से रेल सेवा शुरू हो रही है। आज 8 ट्रेनें चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में वहीं लोग सफर कर सकेंगे जिनके पास कंफर्म टिकच होगी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

आज से शुरू हो रही है रेल सेवा (फाइल फोटो)
आज से शुरू हो रही है रेल सेवा (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः आज से ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं। जो लोग इन ट्रेनों से सफर कर रहे हैं उनके लिए उनकी टिकट ही उनका कर्फ्यू पास होगा। आप अपना टिकट दिखाकर अपनी गाड़ी से घर जा सकते हैं। अलग से पास बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आज चलेंगी ये 8 ट्रेनें

1. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ (स्टॉपेज: दीमापुर, लमदिंग, गुवाहाटी, कोकराझर, मरैनी, न्यू जलपाईगुरी, कटिहार, बरौनी, दानापुर, पंडित दीनदयाल जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल)

2. नई दिल्ली से बेंगलुरु (स्टॉपेज: अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी)

3. नई दिल्ली से बिलासपुर (स्टॉपेज: रायपुर, नागपुर, भोपाल, झांसी)

4. हावड़ा से नई दिल्ली (स्टॉपेज: आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल)

5. राजेंद्र नगर से नई दिल्ली (स्टॉपेज: पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल)

6. बेंगलुरु से नई दिल्ली (स्टॉपेज: अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी)

7. मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली (स्टॉपेज: सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा)

8. अहमदाबाद से नई दिल्ली (स्टॉपेज: पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव)










संबंधित समाचार