दिल्‍ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

डीएन ब्यूरो

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली में यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को पहुंची थी दिल्ली
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को पहुंची थी दिल्ली


नई दिल्‍ली: राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक होने वाली यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष औऱ सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमिल शाह को लिखे पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है और जब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची तो उनकी सुरक्षा में चूक हुई है और कई अनजान लोग उनके नजदीक पहुंचे थे।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस पत्र में अमित शाह से यह आग्रह भी किया कि अब आगे पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे 'संवेदनशील राज्यों' में राहुल गांधी और यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तथा कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं की अतीत में हुई हत्या का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार को प्रतिशोध की राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए तथा कांग्रेस नेताओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली में 24 दिसंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' की सुरक्षा में सेंध लगी। इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा।










संबंधित समाचार