हाथरस गैंगरैप केस: तस्वीरों में देखें कैसे राहुल गांधी के साथ पुलिस ने की बदसलूकी

DN Bureau

यूपी के हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में देखें राहुल-प्रियंका गांधी के हाथरस दौरे की कुछ तस्वीरें..

पुलिस की धक्का मुक्की में जमीन पर गिरे राहुल

देखिये कैसे पुलिस की धक्का मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिर पड़े । इस दौरान उनके हाथ में चोट भी लग गई है।

राहुल गांधी और पुलिस के बीच झड़प

हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस की धक्का मुक्की में राहुल के हाथ में लगी चोट

गिरने के बाद अपनी राहुल गांधी के हाथ में चोट लग गई है जिसे वो अपनी बहन को दिखा रहा हैं।

पैदल जाते राहुल और प्रियंका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाते समय पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया। जिसके बाद दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल की निकल पड़े।

पीड़िता के परिवार से मिलने जाते राहुल-प्रियंका

यूपी के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी, साथ में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।








संबंधित समाचार