Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने BJP और PM Modi को लिया निशाने पर, देखिये क्या बोला

डीएन ब्यूरो

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा समेत पीएम मोदी पर कई मुद्दों पर हमला बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



गाजियाबाद: दो दिन बाद देश में आम चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान होने वाला है। इससे ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर गाजियाबाद में इंडिया गठबंधन की एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस मौके पर दोनों ही नेताओं ने भाजपा को अपने निशाने पर लिया और कहा कि इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने वाला है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का किसान सिर्फ़ अपनी फ़सल का उचित दाम माँग रहा है लेकिन मोदी सरकार उन पर गोलियाँ चलवाती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस चुनाव में भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया करेगा।  

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के सारे वादे झूठे निकले। न किसान की आय दोगुनी हुई और न ही युवाओं को नौकरी मिली। जो विकास के सपने दिखाये थे वो भी अधूरे हैं। इस लोकसभा चुनाव में NDA को PDA ही हरायेगा। 

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि इलेक्ट्रोरल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। 

पत्रकारों से खचाखच भरे हाल में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान इंडिया गठबंधन की तरफ़ से एक गीत भी लॉंच किया गया।










संबंधित समाचार