पुडुचेरी में पहली बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के आसार

डीएन संवाददाता

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 30 सीटों पर हुए विधान सभा चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ होने लगी है। यहां अभी तक प्राप्त रुझानों में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का आसार हैं। पूरी रिपोर्ट

भाजपा के ए नम्मासिवाय जीत के प्रमाण पत्र के साथ
भाजपा के ए नम्मासिवाय जीत के प्रमाण पत्र के साथ


नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 30 सीटों पर हुए विधान सभा चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ होने लगी है। यहां पहली बार भाजपा गठबंधन की सरकार में शामिल हो सकती है। AINRC की अगुवाई में BJP और एआईडीएमके शुरुआती रुझानों में आगे दिख रहीं हैं। 

पुडुचेरी में कुल 30 विधान सभा सीटें है। अब तक सामने आये मत परिणाम और रुझानों में AINRC की अगुवाई में भाजपा गठबंधन बहुमत के लिये जरूरी सीटों के आसपास है। प्राप्त रुझानों में भाजपा को गठबंधन को 14 सीटें मिल रही, जो बहुमत से दो सीटें कम हैं। जबकि मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी कांग्रेस को केवल 6 सीटें और अन्य को 5 सीटें मिलती दिख रहीं हैं। 

हालांकि अंतिम चुनाव में परिणाम में सभी पार्टियों की सीटें थोड़ा कम-ज्यादा हो सकती हैं लेकिन भाजपा गठबंधन बहुमत के पास साफ दिख रही है।   

अगर एआईएनआरसी गठबंधन यहां सरकार बनाने में सफल होती है तो मुख्यमंत्री AINRC के अध्यक्ष एन रंगास्वामी ही होंगे। रंगास्वामी दूसरी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार में भाजपा और एआईडीएमके के मंत्री भी होंगे।

 यहां इसी साल फरवरी में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आने से गिर गई थी। 
 










संबंधित समाचार