कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत पर देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश भर में जश्न मनाना शुपू कर दिया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं। पूरी खबर..

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जश्न मनाते कार्यकर्ता
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जश्न मनाते कार्यकर्ता


नई दिल्ली: कर्नाटक विधान सभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश भर में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाकर और नाच-गाकर जश्न मना रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा की सभी 222 सीटों में से भारतीज जनता पार्टी 120 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत से आगे निकल गई है। लंबे समय तक कर्नाटक में राज करने वाली कांग्रेस के हाथों से सत्ता निकल गयी है। 

भाजपा की जीत को लेकर देश भर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। 

 










संबंधित समाचार