फिर सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, कहा- हर सुख-दुख में हूं साथ

डीएन संवाददाता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची। उन्होंने जुलाई महीने में जघन्य नरसंहार के पीड़ित आदिवासी परिवार वालों से मुलाकात की और कहा कि वे हर सुख-दुख में गांव वालों के साथ हैं। प्रियंका गांव के खेत-खलिहान व पगडंडियों पर चल गरीब महिलाओं से मिलीं। इस दौरान उनकी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे।

उम्भा गांव में आदिवासियों से मिलतीं प्रियंका
उम्भा गांव में आदिवासियों से मिलतीं प्रियंका


सोनभद्र: अपने वायदे के मुताबिक उम्भा गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर पहुंची। उन्होंने जुलाई महीने में  जघन्य नरसंहार के पीड़ित आदिवासी परिवार वालों से मुलाकात की और कहा कि वे हर सुख-दुख में गांव वालों के साथ हैं।

प्रियंका गांव के खेत-खलिहान व पगडंडियों पर चल गरीब महिलाओं से मिलीं। इस दौरान उनकी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। प्रियंका वाड्रा दो घंटे से अधिक समय तक गांव में रहीं। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में परिजनों से मिलने के लिए बनाए गए स्थल पर 1.30 बजे पहुंची।

पीड़ित महिलाओं के बीच दरी पर बैठीं प्रियंका ने एक-एक कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि घटना बहुत बड़ी है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन द्वारा पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है। 










संबंधित समाचार