Uttar Pradesh: प्रयागराज में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने सड़क पर घसीटा, तीखी झड़प, कई हिरासत में

डीएन ब्यूरो

किसानों द्वारा बुलाये गये भारत बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच प्रयागराज में तीखी झड़प देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिये। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कांग्रेसी कार्यकर्ता को घसीटती पुलिस
कांग्रेसी कार्यकर्ता को घसीटती पुलिस


प्रयागराज: नये कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेसियों को सिविल लाइन्स क्षेत्र में पुलिस द्वारा सड़क पर घसीटा गया। पत्थर गिरजा घर से दुकाने बन्द कराते कांग्रेसियो को पुलिस ने बल पूर्वक सुभाष चौराहे पर हिरासत में लिया। इm दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी झड़पें भी देखने को मिली। कांग्रेसियों ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

भारत बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों से पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। कांग्रेसियो ने आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ देश भर में गुस्सा है।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि नये कृषि कानून को रद्द न किये जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियो को पुलिस लाइन में रखा गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार कांग्रेसियो में उज्वल शुक्ला,अरुण तिवारी, नफीस अनवर, शेखर बहुगुणा, संजय तिवारी, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, निशांत रस्तोगी, राजेश राकेश, शशांक शर्मा, सिब्बतैन बब्लू, शकील अहमद, रिंकू तिवारी, चमन रावत, सत्या पाण्डेय, प्रदीप नारायण आदि लोग शामिल हैं।










संबंधित समाचार