Madhya Pradesh: गरीब किसान परिवार पर हुई पुलिसिया बर्बरता पर भड़के राहुल गांधी, शिवराज सरकार पर साधा निशाना

डीएन ब्यूरो

मध्य प्रदेश के गुना में गरीब किसान परिवार पर हुई पुलिसिया बर्बरता पर राहुल गांधी ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। पढ़ें पूरी खबर..

राहुल गांधी  (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अतिक्रमण हटाने गए पुलिस दल के सदस्यों द्वारा गरीब परिवार के लोगों के साथ की गई बर्बरता के वायरल हुए वीडियो पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। 

यह भी पढ़ें: एमपी पुलिस की क्रूर करतूत, गरीब परिवार पर टूटा खाकी का कहर, जमकर बरसाई लाठियां 

उन्होंने वीडियो पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसी सोच तथा अन्याय के खिलाफ वह लड़ रहे है। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला करते हुए ट्वीट किया "हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़िलाफ़ है।"

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस बर्बता का वीडियो भी पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश के गुना में गरीब किसान परिवार के साथ पुलिस अत्याचार का वायरल हुआ वीडियो है। वीडियो में पुलिस दल गरीब परिवार की महिला और बच्चों पर डंडे बरसा रहे है और लात घूसों से उनकी पिटाई कर रहे हैं।










संबंधित समाचार