11वीं बार दूसरे देश की संसद को किया प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित, विदेश में बनाया नया रिकॉर्ड

डीएन ब्यूरो

दूसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी पहले विदेश यात्रा पर पड़ोसी देश मालदीव गए है। इस दौरे पर उन्होंने यहां की एक संसद को संबोधित कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी
मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री आज मालदीव की यात्रा पर गए है। जहां पर वो श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना के साथ करेंगे द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री आतंकवाद से जुड़े मसलों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव में भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022 को लेकर योगी का बड़ा कदम, दो आईएएस अफसरों को बनाया अपना ओएसडी

 

मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी

 

मालदीव पहुंचने के बाद पीएम मोदी को यहां के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान इज्जुद्दीन' से सम्मानित किया गया है। मोदी ने मालदीव की संसद को भी संबोधित किया। इससे पहले भी वो 10 देशो की संसद को संबोधित कर चुके हैं। मालदीव 11वां देश है जिसे पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर संबोधित किया। 

यह भी पढ़े: सजा काट रहे लालू की बढ़ी मुसीबत.. पहले एसी दे गया था धोखा, अब बाथरूम में नहीं आ रहा पानी

 

मालदीव में मोदी

मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी ऐसी मस्जिद नहीं है, यह ऐतिहासिक मस्जिद मूंगा पत्थरों से बनी है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि मालदीव सतत विकास की ओर बढ़ रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का हिस्सा बन गया है। संयुक्त बयान के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने भारत की अनुदान राशि से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ‘फ्राइडे मस्जिद’ का संरक्षण कार्य कराने की पेशकश के लिए भारत का धन्यवाद व्यक्त किया।










संबंधित समाचार