इतिहास के पन्नों में 27 जून, आज के दिन दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया था

डीएन ब्यूरो

इतिहास में रोजाना ऐसी घटनाएं घटती हैं जो बहुत महत्तवपूर्ण होती हैं। ऐसा ही एक दिन है 27 जून। इतिहास के पन्नों में 27 जून भी बहुत महत्तवपूर्ण माना जाता है। इस दिन कई ऐसी घटनाए घटी थीं, जिससे पूरी दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया था। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खास खबर..

दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय
दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय


नई दिल्ली: साल 1964 में 27 जून को यह फैसला किया गया कि दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। दरअसल इसी तीन मूर्ति भवन में नेहरू का आवास था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में बदल दिया गया।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं:-

1693– लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन।

1838– राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म।

1839– सिख सम्राज्‍य के संस्‍थापक महाराज रणजीत सिंह का निधन।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 25 जून, हुई थी देश में आपातकाल की घोषणा

1914– अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1922– तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का जन्म।

1939– बॉलीवुड के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म इन्हें 300 से ज्यादा फिल्मों संगीत दिया।

1940– सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।

1950– संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव अपनाया गया।

1957– अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में आंद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 26 जून, आज के ही दिन फिल्म निर्माता यश जौहर का हुआ था निधन

1964– उड़नपरी के नाम से मशहूर भारतीय धाविका पी.टी. उषा का जन्‍म।

1964– तीन मूर्ति भवन को नेहरु संग्रहालय बनाया गया।

1967– भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस-748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।

1967– लंदन के एनफील्ड में दुनिया का पहला एटीएम स्थापित किया गया।

1980– ब्रिटेन के क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म।

1981– कंबोडिया ने संविधान अपनाया।

1983– नासा ने अंतरिक्ष यान एस-205 लांच किया।

1985– रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़नेतसोवा का जन्म।

2003– अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।

2006– गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।

2007– गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

2008– भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।

(वार्ता) 










संबंधित समाचार