इतिहास के पन्नों में आज का दिन 13 जून.. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पनडुब्बी यात्रा से जुड़ी रोचक बात

डीएन ब्यूरो

इतिहास के पन्नों में आज के दिन यानि की 13 जून को कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुई थीं, जिससे देश में बड़े बदलाव हुए थे। आइए जानिए क्या खास हुआ था आज के दिन।

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस


नई दिल्ली: आज के ही दिन यानी की 13 जून साल 1943 में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पनडुब्बी से जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की थी। नेताजी का ये कदम देश की आजादी के लिए बहुत ही महत्तवपूर्ण साबित हुआ था। जिसकी वजह से देश को आजादी मिलने में एक बड़ी सफलता मिली थी।

भारतीय एंव विश्व इतिहास में 13 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1420 – जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1757 – सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।

1774 – अमेरिका का रोड द्वीप दास-प्रथा पर रोक लगाने वाला पहला प्रांत बना।

1879 – क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म।

यह भी पढ़ें: विदेश में यूपी के गरीब नौजवान का उत्पीड़न कर रहा है पाकिस्तानी ठेकेदार

1886 – कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने से एक हजार से अधिक इमारत जलकर खाक हुयीं।

1888 – अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1927 – अमेरिका में पहली बार स्टेचू ऑफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।

1932 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1940 – पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या के जुर्म में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को फांसी दी गयी।

1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी से जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।

1951 – संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पर कब्जा कर लिया।

1956 – ब्रिटेन ने स्वेज नहर को 72 वर्षों तक कब्जे में रखने के बाद मिस्र को उसका नियंत्रण सौंपा।

1970 – न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का जन्म।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में आंधी और बारिश का कहर, कहीं गिरा पेड़ तो कही गिरे दुकानों के बोर्ड, गर्मी से मिली राहत

1976 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोवियत संघ की इजरायल पर प्रस्ताव लाकर वोटिंग करवाने की मांग खारिज की।

1978 – इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।

1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1995 – फ्रांस ने दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करने की घोषणा की।

1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगने से फिल्म देखने आए 59 लोगों की मौत।

2002 – अमेरिका ने एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।

 

2005 – पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किया गया।

2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2012 – प्रसिद्ध गजल गायक मेहंदी हसन का निधन।

सोर्स- वार्ता










संबंधित समाचार