इतिहास के पन्नों में 25 जून, हुई थी देश में आपातकाल की घोषणा

डीएन ब्यूरो

वैसे तो इतिहास में रोजाना ऐसी कई घटनाएं घटती हैं जो कई लिहाज से महत्तवपूर्ण हैं। लेकिन 25 जून भारत के लिए बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन देश में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसने खुद में ही एक इतिहास बना दिया था। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खास खबर..

इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी


नई दिल्ली: आज के ही दिन साल 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई थी। 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

भारतीय और विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1529: मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा। 

1788: वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना। 

1908: देश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलाणी का जन्म हुआ। 

1941: फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की। 

1947: एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया। 

1950: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया। 

1974: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म हुआ। 

1975: इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की। 

2005: ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा। 

2014: लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप 

वार्ता


 










संबंधित समाचार