West Bengal: नाबालिग की आत्महत्या से गुस्साए लोगों ने उसकी प्रेमिका के साथ किया ये हैरान कर देने वाला काम

डीएन ब्यूरो

पश्चिम बंगाल के बर्दमान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग की आत्महत्या के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी प्रेमिका के साथ जो किया वो हैरान करने वाला है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


बर्दमानः पश्चिम बंगाल के बर्दवान से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने  उसकी प्रेमिका के साथ जो किया वो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

जानकारी के मुताबित लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार थे लेकिन प्रेमी जोड़ा नाबालिग था, इसलिए लड़की की मां इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिसे लेकर लड़के और लड़की में  कुछ विवाद हुआ और लड़के ने खुदकुशी कर ली। लड़के ने खुदकुशी करने से पहले अपनी प्रेमिका को फोन किया था और उससे कहा था कि वो आत्हत्या करने जा रहा है। इसके बाद व्हाट्सएप पर प्रेमिका को अपनी फोटो भेजकर खुद की जान ले ली।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में लड़की और उसकी मां को दोषी ठहराते हुए दोनों के साथ मारपीट की। दोनों को जबरदस्ती घर से उठाकर लड़के के शव के पास लेकर आए, फिर लड़के के शव से लड़की की मांग भरवा दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की को पहले से ही पता था की लड़का आत्महत्या करने वाला है। उसके पास लड़के की मां का नंबर भी थी। अगर वो समय पर लड़के की मां को इसकी जानकारी दे देती तो लड़के की जान बचाई जा सकती थी। 










संबंधित समाचार