5 बच्चों की मां से इमरान खान ने रचाई तीसरी बार शादी

डीएन ब्यूरो

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गये हैं। इमरान ने बुशरा मनेका से शादी की है। पूरी खबर..

इमरान की शादी की तस्वीरें
इमरान की शादी की तस्वीरें


इस्लामाबाद: क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गये हैं। इमरान ने बुशरा मनेका से शादी की है। 

इमरान ने बुशरा मनेका से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की है। इमरान के शादी की खबर की पुष्टि उनकी पार्टी ने की है। बता दें कि इससे पहले भी इमरान और बुशरा की शादी की खबरें मीडिया में आई थीं, लेकिन इमरान ने इन खबरों का खंडन कर दिया था।

 

इमरान की इस शादी में दोनों की तरफ से कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। अगर इमरान की वाइफ बुशरा मनेका की बात करे तो वो एक आध्यात्मिक गुरू हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। इससे पहले मेनका खवार फरीद से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे।

वहीं इससे पहले इमरान दो बार शादी रचा चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम जेमिमा गोल्डस्मिथ जबकि दूसरी का नाम  रेहम खान है। 










संबंधित समाचार