Protest Against China: चीन के खिलाफ लखनऊ में लोगों के अंदर आक्रोश, चाइनीज आइटम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

चीन के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा और आक्रोश है, लोग जगह-जगह पर चीनी राष्ट्रपति का पूतला जला रहे हैं। साथ ही चाईनीज आईटम का बहिष्कार भी किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ लखनऊ में भी देखने को मिला है। पढ़ें पूरी खबर..

विरोध जताते हुए लोग
विरोध जताते हुए लोग


लखनऊः भारत और चीन के बीच सीमा विवाद जल्द सुलझता नहीं दिख रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से यह साफ है कि चीन लगातार गलवान घाटी में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। भारत भी पूरी तैयारी के साथ अब चीन से सीमा के साथ-साथ आर्थिक फ्रंट पर भी मोर्चा लेने की तैयारी में है। इसी दौरान भारत में हर जगह लोगों के बीच आक्रोश और गुस्सा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी ऐसा ही कुछ मंजर देखने को मिला है। कांग्रेस नेता दीपक सिंह के नेतृत्व में चाइना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। लॉकडाउन का पालन करते हुए कम संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ चाइना की वस्तुएं जलाई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान चाइनीज आइटम के खिलाफ विरोध भी किया गया। सिकंदरबाग चौराहे पर ये प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दीपक सिंह ने चाइनीज वस्तुओं को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।










संबंधित समाचार