जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात..

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में बीते दिनों से चल रही हिंसा को लेकर बुधवार को सुनवाई को दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई थी। मामले की सुनवाई करने वाले जज जस्टिस एस. मुरलीधर का बुधवार देर रात ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकारी पर तंज कसा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई करने वाले जज जस्टिस एस. मुरलीधर के अचानक तबादले के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जज के तबादले पर केंद्र सरकार को घेरते हुए हैरानी जताई है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि आधी रात में जस्टिस मुरलीधर का तबादले से हैरानी हुई। सरकार न्याय का मुंह बंद करना चाहती है। वहीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर रहे जज के अचानक तबादले से न्यायपालिका के खिलाफ भाजपा की दबाव और बदले की राजनीति का पर्दाफाश हुआ है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस. मुरलीधर का तबादला पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से बुधवार देर रात इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की सलाह पर न्यायमूर्ति मुरलीधर के तबादले को मंजूरी दी है।










संबंधित समाचार