एआईसीसी मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी

डीएन ब्यूरो

महंगाई के खिलाफ देश भर में आज कांग्रेसियों के विरोध-प्रदर्शन के बीच पार्टी सचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



नई दिल्ली: महंगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेसियों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई। प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम आवास के घेराव और वहां धरना प्रदर्शन के लिए जा रही थी लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद वे पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई।

प्रियंका गांधी को बाद में दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार द्वारा लोकत्रंत्र कि हत्या की जा रही है।

दिल्ली में भी सड़क से संसद तक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। देश भर में कांग्रेस का हल्लाबोल आंदोलन जारी है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में राहुल गांधी समेत पार्टी नेता संसद से राष्ट्रपति भवन कर मार्च निकालने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारा जो काम हैं, हम उसे करते रहेंगे। लोकतंत्र की रक्षा करते रहेंगे। 










संबंधित समाचार