त्रिपुरा उच्च न्यायालय में हुई नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति, जानिए उनके बारे में

डीएन ब्यूरो

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को मंगलवार को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह (फ़ाइल)
न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह (फ़ाइल)


नई दिल्ली: न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को मंगलवार को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

हाल में न्यायमूर्ति जसवंत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद त्रिपुरा में मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था।

कानून मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद-217 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

सात जुलाई, 1965 को जन्मे न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने 1990 में एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।










संबंधित समाचार