Himachal Pradesh: न्यायमूर्ति सबीना को हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश किया गया नियुक्त

डीएन ब्यूरो

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश होंगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

न्यायमूर्ति सबीना
न्यायमूर्ति सबीना


शिमला: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश होंगी।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश करते हुए इन्हें इस पद के लिए हर लिहाज से उपयुक्त बताया।

न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए ए सैयद की सेवानिवृत्ति के पश्चात अदालत की वरिष्ठम न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। न्यायमूर्ति सबीना को दूसरी बार उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिला था। (वार्ता)










संबंधित समाचार