Bhojpuri Video: लॉकडाउन में पति से दूर नई दुल्हन कुछ इस तरह सुना रही अपना दर्द, छाया अक्षरा सिंह का नया गाना

डीएन ब्यूरो

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और अपनी एक्टिंग से ख़ास पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह के गाने भोजपुरी दर्शकों को दिवाना बना देते हैं। एक तरफ जहां पूरा देश लॉकडाउन में बंद है, वहीं अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो कि लॉकडाउन को समर्पित है। डाइनामाइट न्यूज़ पर सुनिए ये वायरल गाना..

अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह


पटनाः लॉकडाउन में हर कोई अपने-अपने घरों में बंद हैं। कोई अपने परिवार से दूर है तो कोई कहीं अकेला फंसा हुआ है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जिनकी हाल ही में नई शादी हुई है और लॉकडाउन के कारण अलग-अलग रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह-मोनालिसा ने पार की हॉटनेस की सारी हदें, वीडियो देख फैंन्स भी हुए हैरान

अक्षरा सिंह का ये गाना ऐसे ही लोगों को समर्पित है। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक नया गाना ‘ऐ चंदा’ (Ae Chanda) खूब वायरल हो रहा है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में एक नई नवेली पत्नी अपने पति से दूर है और चंदा से अपना दर्द बयां कर रही है।

इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस गाने का लिरिक्‍स राज कुमार सहनी ने लिखा है, जबकि म्‍यूजिक अजय सिंह बच्‍चा जी ने दिया है। 










संबंधित समाचार