Mumbai: मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मेसेज, 26/11 जैसे हमले की आशंका, जानिये मेसेज में क्या लिखा था

डीएन ब्यूरो

मुंबई पुलिस को व्हाट्सऐप पर धमकी भरा मेसेज मिला है। इस मेसेज में 26/11 जैसे हमले का भी जिक्र किया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें मेसेज में क्या-क्या लिखा था।

मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस


मुंबई: पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार की सुबह एक मेसेज रिसीव किया गया। इस मेसेज में आतंकी हमले की बात की गई है। पुलिस कंट्रोल रूम को व्हाट्सऐप पर मिले मेसेज में 26/11 जैसे हमले की धमकी दी गई है।

मेसेज मिलने के बाद पुलिस इसकी आगे कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस नंबर से ट्रैफिक पुलिस को मेसेज आया है उसका कनेक्शन पाकिस्तान से है। मेसेज में यह भी लिखा है कि 6 लोग आतंकी हमले को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गोंदिया में यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, 60 लोग घायल

पाकिस्तान का है नंबर

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मेसेज पहले भी आए हैं। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नंबर पाकिस्तान का है इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। मेसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है और इसकी सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल की जा रही है।

पुलिस को मिले मेसेज के अंश

मुंबई पुलिस को उड़ाने की पूरी तैयारी हो चुकी है बस कुछ ही टाइम बाकी है
26/11 तो आपको याद होगा
यह धमकी नहीं है हकीकत में होगा
मेरा लोकेशन यहां का एड्रेस करेगा लेकिन काम मुंबई में चलेगा
हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं  होता
लोकेशन आपको आउट ऑफ कंट्री ट्रेस होगी










संबंधित समाचार