Mumbai: नाबालिग से रेप के आरोप में यह एक्टर पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

एक नाबालिग लड़की द्वारा लगाये गये रेप के आरोप बाद मुंबई पुलिस ने सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी कोपॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पर्ल वी पुरी की बढ़ीं मुश्किलें
पर्ल वी पुरी की बढ़ीं मुश्किलें


मुंबईः एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी) मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। एक नाबालिग से रेप के आरोप में एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। 

टीवी इंडस्ट्री पर्ल वी पुरी एक बड़ा नाम माना जाता है। पुलिस ने उन्हें नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल वी पुरी बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। लेकिन फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और रेप केस में उनसे पुलिस पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक पर्ल वी पुरी के अलावा रेप के इस मामले में 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के मलाड में मालवानी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक्टर पर एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है। नाबालिग और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर को पुलिस ने 4 जून की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। पर्ल वी पुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं।










संबंधित समाचार