मुलायम सिंह यादव की तबियत फिर बिगड़ी, रात में अचानक हुए गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के अस्पताल से छुट्टी मिलने के चंद घंटों बाद ही एक बार फिर से आनन-फानन में गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बतायी जा रही है। पूरी खबर..

मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: कल रात करीब सवा आठ बजे हवाई मार्ग से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लखनऊ से दिल्ली के नजदीक गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले वे रविवार की रात लखनऊ के लोहिया आय़ुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे। जहां जांच-पड़ताल के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। 
 










संबंधित समाचार