London: भारतीय मूल की मेघना पंडित बनीं ऑक्सफर्ड हॉस्पिटल की सीईओ

डीएन ब्यूरो

भारतीय मूल की चिकित्सक प्रोफेसर मेघना पंडित को ब्रिटेन के सबसे बड़े शैक्षणिक अस्पतालों का संचालन करने वाले ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

भारतीय मूल की मेघना पंडित बनीं ऑक्सफर्ड हॉस्पिटल की सीईओ
भारतीय मूल की मेघना पंडित बनीं ऑक्सफर्ड हॉस्पिटल की सीईओ


लंदन: भारतीय मूल की चिकित्सक प्रोफेसर मेघना पंडित को ब्रिटेन के सबसे बड़े शैक्षणिक अस्पतालों का संचालन करने वाले ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पंडित इस ट्रस्ट की पहली महिला प्रमुख हैं और वह इसकी सीईओ नियुक्त होने वालीं भारतीय मूल की पहली सीईओ हैं। वह जुलाई 2022 से ही ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स की अंतरिम सीईओ के तौर पर काम कर रही थीं।

डॉ पंडित ने इस नियुक्ति को अपने लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि वह मरीजों के लिए आला दर्जे की स्वास्थ्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देंगी।

 










संबंधित समाचार