त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान

डीएन ब्यूरो

चुनाव आयोग ने नार्थ ईस्ट के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में दो चरणों में मतदान होगा जिसका नतीजा तीन मार्च को घोषित किया जायेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति
मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति


नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने नार्थ ईस्ट के तीन राज्यों  में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में दो चरणों में मतदान होगा। त्रिपुरा में 18 फरवरी जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। तीनो राज्यों में चुनाव की मतगणना 3 मार्च को की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही इन तीन राज्यों में आज से आदर्श आचार संदिता भी लागू हो गयी है। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक विधानसभा चुनावों में ईवीएम मशीनों का इस्‍तेमाल होगा। चुनावों की वीडियोग्राफी करवायी जायेगी और इस दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी।

इन तीनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।  मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को, नगालैंड का 13 मार्च को और त्रिपुरा को 14 मार्च को खत्म हो रहा है। 

 गौरतलब हो कि साल 2013 में त्रिपुरा में 14 फरवरी को, मेघालय व नागालैंड में 23 फरवरी को मतदान हुए थे। जबति मतगणना परिणाम 28 फरवरी को घोषित किए गए थे।










संबंधित समाचार