जानें कब है मौनी अमावस्या, इस दिन स्नान और दान का महत्व और शुभ मुहूर्त

डीएन ब्यूरो

माघ महीने में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के तौर पर जाना जाता है। इस दिन संगम में या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्‍व है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें कब है मौनी अमावस्या और इस दिन स्नान और दान का क्या है महत्व..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: माघ महीने में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के तौर पर जाना जाता है।  इस दिन संगम में या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्‍व है। इस बार मौनी अमावस्या 4 फरवरी 2019 को है।

मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान से पुण्य हासिल होता है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान करने से दोषों का निवारण होता है। इस दिन ब्रह्मदेव और गायत्री का भी पूजन विशेष फलदायी होता है।

 

इस दिन दान कर मौन व्रत को धारण करने से पुण्य प्राप्ति और भगवान का आशीर्वाद मिलता है। सोमवार को प्रात:7 बजकर 46 मिनट से सिद्धि योग लग रहा है। यह सफलतादायक शुभ योग है। 










संबंधित समाचार