दिल्ली में कई नेता और छात्र छात्रायें पुलिस हिरासत में

डीएन ब्यूरो

नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित , स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं को आज पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हिरासत में ले लिया।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो


नई दिल्ली: नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं को आज पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: जामिया हिंसा मामला 10 लोग गिरफ्तार, कोई भी छात्र शामिल नहीं

मंडी हाउस के निकट जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओं और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। दीक्षित को मंडी हाउस के निकट तथा यादव को लालकिला के निकट पुलिस ने हिरासत में लिया। दीक्षित ने कहा कि वह लालकिला जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने दिया और हिरासत में ले लिया। उन्होंनें कहा कि वह कल भी यहां आएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। (वार्ता)










संबंधित समाचार