सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव अंबेडकर जयंती पर पहुंचे मैनपुरी, भव्य स्वागत, जानिये पूरा कार्यक्रम

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मैनपुरी दौरे पर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



मैनपुरी: भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज गुरुवार को मैनपुरी दौरे पर पहुंचे हैं। खास बात यह कि अखिलेश यादव के साथ उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मौजूद हैं। मैनपुरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अखिलेश यादव मैनपुरी स्थित पार्टी कार्यालय में मैनपुरी की चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें अहम राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा की संभावना है। 

इससे पहले अखिलेश यादव ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनको पुष्पाजंलि अर्पित की।  

अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि नागरिकों को संविधान के माध्यम से समानता का अधिकार व समाज में समता का भाव लाने का जो आंदोलन बाबासाहेब ने किया था, उसे आज और अधिक तीव्र किये जाने की जो अपेक्षा है, उसके लिए हम सदैव प्रतिबद्ध एवं सक्रिय रहेंगे। 










संबंधित समाचार