महराजगंज में पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, 7 पेट्रोल पंप सील

डीएन संवाददाता

महराजगंज में प्रशासन ने पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। इस दौरान 7 पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

पेट्रोल पंप पर हुई छापेमारी
पेट्रोल पंप पर हुई छापेमारी


महराजगंज: लखनऊ में पेट्रोल पंपों से चोरी करने के लिए लगाए गए चिप का मामला सामने आने के बाद सरकार ने नया कदम उठाया है। यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपो की जांच करने का आदेश दिया था। इसी के चलते गुरुवार को महराजगंज में जिला प्रशासन ने जांच की। अभियान के तहत जिले के 74 पेट्रोल पंपों की जांच हुई।

प्रशासन को 74 में से 7 पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत मिली है। इस बाबत प्रशासन ने सातों पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। घटतौली कर रहे सभी पेट्रोल पंपों के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दिया है। बड़ी बात यह है कि शासन स्तर पर चल रही इतनी बड़ी कार्यवाही के बाद भी पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी हो रही है।










संबंधित समाचार