महराजगंज: समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, लेखपाल-कानूनगो को दिये सख्त निर्देश

डीएन संवाददाता

जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय एवं पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने सिसवा बाजार के कोठीभार थाना में कई समस्याएं सुनी। इस मौके पर राजस्व विभाग को भूमि निस्तारित रजिस्टर बनवाने का सख्त आदेश भी दिया गया। पूरी खबर..

समाधान दिवस में मौजूद डीएम और एसपी
समाधान दिवस में मौजूद डीएम और एसपी


महराजगंज: जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय एवं पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने समाधान दिवस के मौके पर सिसवा बाजार के कोठीभार थाना में कई फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण भी कर दिया गया। 

 

 

जिलाधिकारी ने इस मौके पर वहां उपस्थित राजस्व विभाग एवं अधिकारियों को भूमि निस्तारित रजिस्टर बनवाने के आदेश भी जारी किये।

समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने फरियादियों से मुलाकात की और सभी की समस्याएं सुनी। 

राजस्व विभाग के उपस्थित लेखपालो एवं कानूनगो को अतिशीघ्र शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण करने के सख्त आदेश दिये गये। ऐसा न करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये 72 अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा कानून का उल्लंघन करने वाले 11 लोगों  को गिरफ्तार किया गया। सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत पुलिस अपने अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर रही है, जो स्वच्छता में रुकावट पैदा करने का कार्य कर रहे हैं।
 










संबंधित समाचार