महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

डीएन संवाददाता

सदर कोतवाली के महुअवा चौराहे के एक घर में एक महिला का संंदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने महिला की हत्या की आशंका जतायी है।

मौके पर मौजूद पुलिस
मौके पर मौजूद पुलिस


महराजगंज: सदर कोतवाली के महुअवा चौराहे पर स्थित एक घर में नीबूईया की रहने वाली एक महिला का संंदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। कुछ लोगों ने महिला की हत्या की आशंका जतायी है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला की हत्या की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक मृत महिला का अनीता है, जो ध्रुव डॉक्टर के घर में भाड़े का रूम लेकर रहती थी। महिला रात कमरे में सोई थी, लेकिन जब वह सुबह नहीं जगी तो मकान मालिक ने  रुम खोलवाना चाहा, लेकिन रूम बाहर से ही बन्द था। जब रूम खोला तो महिला कमरे के अंदर मृत पाई गई। उसके गले पर फन्दे का निशान पाया गया।

मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीता केएमसी हॉस्पिटल में दाई का काम करती थी। महिला का पति ओम प्रकाश से झगड़ा चल रहा था और यह मामला कोर्ट में लंबित है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।










संबंधित समाचार