महराजगंज: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, महिला से अवैध संबंधों की चर्चा, लग रहे ये कयास

डीएन संवाददाता

क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मृतक के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप
पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप


पुरन्दरपुर (महराजगंज): क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा के पकडीहा में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से झूलता पाया गया। अधेड़ की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मृतक व्यक्ति फरेंदा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी है, जिसकी पहचान त्रिभुवन पुत्र राम सिंह के रूप में की गई।  ग्रामीणों ने गांव के बाहर बगीचे में जब आम के पेड़ से लटकता शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह बात गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक के गांव की किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और मामले की विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने हमराहियों के साथ शव को पेड़ से नीचे उतारा। इस बाबत थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।










संबंधित समाचार