महराजगंज: सावधानी से करें बाइक की सवारी, जानिये क्या हुआ जब चलती बाइक के पहियों में फंसी महिला की साड़ी

डीएन ब्यूरो

बृजमनगंज थानाक्षेत्र के धानी बृजमनगंज मार्ग पर एक हादसा हो गया, जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज थानाक्षेत्र के धानी बृजमनगंज मार्ग पर एक हादसा हो गया, जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानी ले जाया गया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ये घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रहा हैं। 

बताया जाता है कि बचगंगपुर की रहने वाली सोनिया विश्वकर्मा अपने एक परिजन के साथ घर जा रही थी, जैसे ही वह ढोड़घाट चौराहा पर पहुंची, उसी दौरान बाइक के पहिया में उसकी साड़ी फंस गई जिसे बाइक डिबेलेंस हो गई और महिला बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानी ले गये। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।










संबंधित समाचार