महराजगंज: घरेलू विवाद में महिला की जलकर मौत, दो बच्चे झुलसे

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के ठूठीबारी के कडजा में रहस्यमय तरीके से एक महिला की जलकर मौत हो गई जबकि महिला के दो बच्चे इस आग की चपेट में आकर झुलस गये है।

इलाज के लिए  महिला को अस्पताल  ले जाती एम्बुलेंस
इलाज के लिए महिला को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस


महराजगंज: ठूठीबारी के कडजा में रहस्यमय तरीके से एक महिला की जलकर मौत हो गई जबकि महिला के दो बच्चे इस आग की चपेट में आकर झुलस गये है। झुलसे बच्चे का इलाज गोरखपुर के मेडिकल कालेज में चल रहा है। 

मृतक महिला का नाम पुष्पा बताया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप के घायल बच्चे का नाम अनूप व अमन है जो 7 व 12 साल के हैं। 

ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति शराब के लत में डूबा रहता है,जिसकी वजह से आये घर में विवाद होते रहते थे। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। 










संबंधित समाचार