महराजगंज: आमने-सामने से दो कारों की भीषण टक्कर, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

सड़क हादसे में 5 लोग घायल
सड़क हादसे में 5 लोग घायल


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के करूआवल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां दो कारो की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोल्हुई के तरफ जा रही होंडा सिटी कार और बृजमनगंज के तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर में रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में दोनों कार में बैठे लोग घायल हुए है। डिजायर में बैठे नदीम और रूसी को इस हादसे में गंभीर चोटे आई है। वही होंडा सिटी में सवार जैफरी हैंसलर, चन्द्र और अतिम भी घायल हो गए। दुर्घटना की यूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से सी.एच.सी बनकटी अस्पताल में भेजा है। 

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया की इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमे दो को ज्यादा चोट आई है, हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
 










संबंधित समाचार