महराजगंज: बृजमनगंज में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर, 4 लोग घायल

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बृजमनगंज मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बृजमनगंज मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कोटिया गांव रहने वाले अनिल (29) और पुजा (26) बृजमनगंज से आ रहे थे, तभी दूसरी तरफ से बाइक पर जा रहे अखिलेश (22) और लवकुश (19) से उनकी टक्कर हो गई।   

दोनों बाइक पर सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। 

चिकित्सकों ने चारो घायलों की हालत गंभीर हालत देख सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जाहां पर घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। 










संबंधित समाचार