महराजगंज: झूठी है गैंगरेप की खबर, रेप की घटना को जबरन बनाया गैंगरेप

डीएन ब्यूरो

कल से ही महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया गांव चर्चा में है। कहा जा रहा है कि गांव की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। क्या है इस मामले की हकीकत, इस बात की पड़ताल करने डाइनामाइट न्यूज़ के खोजी पत्रकारों की टीम पहुंची है ग्राउंड जीरो पर। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट



महराजगंज: सबया गांव की एक लड़की का दूसरे गांव के नाबालिग लड़के के साथ एक साल से अवैध संबंध था। रविवार को इस लड़के ने सुबह 11 बजे के करीब लड़की को मिलने के लिए बुलाया। जब लड़की अपने कथित प्रेमी से मिलने गयी तो लड़की के गांव के कुछ लड़कों ने इसे देख लिया।

लड़की के गांव के लड़के भी पीछे-पीछे पहुंच गये और फिर लड़के के प्रेमी को धुनाई की। दोपहर बाद करीब 4 बजे लड़की अपने घर पहुंची तब तक लड़के और लड़की के इस संबंध की बात लड़की के गांव के लड़कों ने स्थानीय लोगों को बता दी।

इसके बाद परिजन लड़की के साथ कोठीभार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, इसके बाद पुलिस ने लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया और मामले में एफआईआर दर्ज की।

एफआईर के बाद दुष्कर्म के आऱोपी प्रेमी और प्रेमी के साथ झगड़ा करने वाले लड़की के गांव के 3 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने 161 के अपने बयान में कहा है कि उसके साथ सिर्फ एक लड़के ने दुष्कर्म किया है।

इधर लड़की के गांव से खबर है कि पीड़ित लड़की पक्ष के लोग मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान अंकित कराने के लिए महराजगंज जनपद मुख्यालय पहुंचे हैं।

इस बारे में जब एसपी प्रदीप गुप्ता से डाइनामाइट न्यूज़ ने सवाल किया तो उनका कहना था कि घटना की जानकारी मिलने ही वे खुद मौके पर गये तथा जांच पड़ताल की। मामले में अभियुक्त सतीश और उसकी पिटाई करने वाले लड़की के गांव के लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है।










संबंधित समाचार