महराजगंज: बिजली के पंखे को चलाने के दौरान लगा करंट, युवती की मौत

डीएन ब्यूरो

जिले के निचलौल क्षेत्र के एक गांव में बिजली का पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। अस्‍पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


निचलौल (महराजगंज): जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के खरचौली गांव में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में पंखा लगाते समय एक महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को अस्‍पताल पहुंचाने के लिए जब तक एंबुलेंस आने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: अयोध्या मामला में मध्‍यस्‍थता पैनल द्वारा समाधान न खोज पाने की स्थिति में 25 जुलाई से सुनवाई शुरू

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार खरचौली गांव की 25 वर्षीय प्रियंका देवी घर पर अकेली थी। घर के परिजन खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे। इसी दौरान दोपहर में बिजली आई तो उसे बिजली से झटका लगा। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक युवती ने दम तोड़ दिया। प्रियंका की 11 माह की बेटी है। इंस्पेक्टर गजेन्द्र राय ने बाताया कि मामले की जानकारी नही है।










संबंधित समाचार