महराजगंज: सिसवा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का क्षेत्र में तूफानी प्रचार अभियान, जगह-जगह जयघोष

डीएन ब्यूरो

जनपद के सिसवा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का क्षेत्र में तूफानी प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नाम पर जयघोष के नारे लगाए जा रहे है। पढ़िए पूरि रिपोर्ट

सिसवा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जनसंपर्क जोरों पर
सिसवा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जनसंपर्क जोरों पर


महराजगंज: जनपद की 317, सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी, सुभासपा, जनवादी पार्टी (सो), अपना दल (क) गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का चुनावी कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में सपाइयों का चुनाव प्रचार आभियान अपने चरम पर है। सुशील कुमार टिबड़ेवाल भी गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर लोगों से वोट के रूप में उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर जयघोष भी सुनाई दे रहा है।

जनता से रूबरू होते सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल

सपा कार्यकर्ता और नेता क्षेत्र के घर-घर गांव-गांव पहुंच कर जनता से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है और लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। 

जनता के बीच सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल

बुधवार को सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल चुनाव प्रचार के लिए ग्राम सभा रमपुरवा पहुंचे। वहां उन्होंने मनोज पांडे,सरफराज, फिरोज प्रधान,संतोष चौधरी,बलवंत चौधरी और पूर्व प्रधान नाथू देवान के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों से मिले।

ग्रामीण से बात करते सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल

रमपुरवा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल को जनता से खूब प्यार और आशीर्वाद भी मिलता दिखा। लोग अपने नेता को खुद के बीच देकर उत्सहित नजर आये।

 

चुनाव प्रचार करते सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल

सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने रमपुरवा के अलावा आज सुबह ग्राम सभा जहदा का भी दौरा किया। यहां उन्होंने महातम यादव, राधे श्याम मौर्या, सतीश यादव, अभिषेक यादव,पारस यादव पूर्व प्रधान, हरेंद्र गौड़, शिव यादव, दुर्गेश गुप्ता, अशलम सिद्धिकी और प्रभु भारती के साथ मिलकर जोर-शोर से चुनाव का प्रचार किया और ग्रामीणों से बात भी की। 

ग्रामीण के घर पहुंचे सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल

उक्त के अलावा ग्राम सभा जहदा में सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का ग्रामीणों ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया। गांव में घर-घर जा कर सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने वोट के रूप में लोगों से उनका प्यार और आशीर्वाद मांगा। लोगों ने भी उनको जीत का पूरा आश्वासन दिया।

 

चुनाव प्रचार आभियान के दौरान कई गांवों में सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नाम पर जिंदाबाद और जयघोष के नारे लगाए गए।  क्षेत्र में सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जनसंपर्क अभियान जारी है।










संबंधित समाचार