महराजगंज: समाजवादी सांस्कृतिक क्रांति यात्रा में सपाइयों ने सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद में समाजवादी सांस्कृतिक क्रांति यात्रा का पनियरा में भव्य स्वागत किया गया। जहां पर सपाइयों ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

कार्यक्रम में उपस्थित सपाई
कार्यक्रम में उपस्थित सपाई


महराजगंज: पनियरा विकास खंड के अंतर्गत समाजवादी सांस्कृतिक क्रांति यात्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं द्वारा सपा सरकार की उपलब्धियो के बारे मे जनता को बताया गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: किस्त लेकर नहीं बनवाए आवास और शौचालय.. बीडीओ ने जारी किया नोटिस 

सपा नेता रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी की पार्टी हैं, जिसमे सब को बराबर का सम्मान मिलता है। इसी पार्टी में सब लोगो का हित सुरक्षित है। समाजवादी सांस्कृतिक क्रांति यात्रा के पनियरा में पहुंचने पर अन्य नेताओं में जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पार्टी उपाध्यक्ष आमिर खान, हरेंद्र कृण्ण त्रिपाठी, बबलू सिंह, लल्ला यादव, रामबचन यादव, हुसेन्द्र यादव, लालू यादव सहित पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 










संबंधित समाचार