महराजगंज: समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कमलकान्त उर्फ़ भोरिक यादव का निधन

डीएन संवाददाता

आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से समाजवादी पार्टी के महराजंगज जिले के मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कमलकान्त उर्फ़ भोरिक यादव का निधन हो गया।

दिवंगत कमलकान्त उर्फ़ भोरिक यादव (फाइल फोटो)
दिवंगत कमलकान्त उर्फ़ भोरिक यादव (फाइल फोटो)


महराजगंज: समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कमलकान्त उर्फ़ भोरिक यादव का रविवार सुबह गोरखपुर में दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया है।

उनके निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी।

इनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश य़ादव व पूर्व राज्यमंत्री/उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने गहरा शोक जताया है।










संबंधित समाचार