महराजगंज: सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश, कही ये बातें, देखिये वीडियो

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल ने पार्टी कार्यकर्ताओं में आज नया जोश भरा और राज्य व केंद्र की मौजूदा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट



महराजगंज: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें नया जोश और ऊर्जा का संचार किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य और केंद्र की मौजूदा सरकार पर भी कड़ा प्रहार किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाने की भी अपील की। 

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज पार्टी कार्यालय पर हुआ। आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के विचार धारा का कोई जवाब नही है। मौजूदा सरकार पूरी तरह विकास विरोधी है। 

उन्होंने मौजूदा सरकार पर प्रहार करते हुए यह भी कहा इस सरकार को निजीकरण की बीमारी लग गयी है। रेलवे से लेकर हवाई अड्डे तक सब कुछ निजीकारण कर रही है। इसका दूरगामी परिणाम बहुत गलत होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, आमिर खान,सतपाल यादव, अशोक यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।










संबंधित समाचार