महराजगंज: शादी से ठीक पहले लड़की भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

डीएन ब्यूरो

शादी से ठीक कुछ दीन पहले एक गांव से तीन दिन पूर्व गांव के ही युवक द्वारा एक लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

मामले को सुलझाने में जुटी कोल्हुई थाना पुलिस
मामले को सुलझाने में जुटी कोल्हुई थाना पुलिस


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की को युवक द्वारा भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला उलझता जा रहा है। लड़की की इसी माह शादी थी और शादी से पहले उसे कथित तौर पर कोई लड़का भगा ले गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। इस बारे में कई लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को तीन दिन पहले भगा ले जाया गया, जिसमें लड़की की मां ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर लड़की को भागने का आरोप लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विपिन पर आईपीसी 363 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि लड़की की शादी इसी माह के 20 जून को तय थी, ऐसे में लड़की के भाग जाने की सूचना जब उसके होने वाले ससुराल वालो को पता चली तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। जिस लड़के का साथ लड़की की शादी तय हुई थी,   इस लड़के के घर वाले खर्चे का दावा कर रहे है। ऐसे में लड़की की मां परेशान हो गई है। 
 










संबंधित समाचार