महराजगंज: बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में एक बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मृतक रामबवन गुप्ता (फाइल फोटो)
मृतक रामबवन गुप्ता (फाइल फोटो)


महराजगंज: नौतनवां थाने के महुअवा दुर्गापुर गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय बुजुर्ग रामबवन गुप्ता पनियरा के रहने वाले थे लेकिन पिछले कई सालो से वो इस गांव में रह रहे थे। मृतक रामबवन गुप्ता का कोई संतान नहीं था। बताया जा रहा है कि सम्पत्ति को लेकर बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। 

घटना के बाद मौके पर महराजगंज के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मामला दर्ज कर इसकी छानबीन की जा रही है। 










संबंधित समाचार