महराजगंज: तीन बच्चों की माँ का गजब प्यार, नौ बच्चों के बाप के संग हुई फरार

डीएन संवाददाता

अपने तीन मासूम बच्चों के प्रति हर तरह की ममता को दरकिनार करते हुए एक कलयुगी मां का दिल नौ बच्चों के बाप पर आ गया और उसके साथ फरार हो गयी। मां के भाग जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस अजीबो-गरीब आशिकी के चर्चे जोरों पर हैं। पूरी खबर..



महराजगंज: इंसानियत समेत मासूम बच्चों के प्रति अपनी ममता को दरकिनार करते हुए तीन बच्चों की मां आशिकी में इस कदर पागल हुई कि वह पूरे लोकलाज को ही भूल गयी। आशिकी में मदहोश महिला सभी-नाते रिश्ते को छोड़कर नौ बच्चों के बाप के साथ फरार हो गयी।

 

 

मां के फरार होने से महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे क्षेत्र में प्यार की सभी हदों को पार करने वाले इस मामले की चर्चा जोरों पर है और इस घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

फरार महिला की सास और बेटा

 

मिली जानकारी के अनुसार अशोगवा निवासी महिला की सास मजीबुन नेथन ने इस बाबत पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि उसका पुत्र साजिद सऊदी में काम करता है, उसकी बहु हसीबा 22 अप्रैल को 2 बजे दवा कराने के बहाने घर से निकली। दवा के लिये जाते वक्त वह घर में रखे जेवरात और 3 लाख रूपये भी लेकर गयी और उस दिन के बाद से घर नहीं लौटी। मजीबुन नेथन के मुताबिक उसकी बहु शिसगड़ निवासी सफीउल्ल पुत्र नसुरुदीन के साथ भाग गयी है।

बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना एक बार पहले भी हुई थी, लेकिन तब इस मामले में सुलह-समझौता करा दिया गया था।

फरार महिला की सास ने थाने में पूरे मामले की जानकारी दी है। इस सन्दर्भ में प्रभारी थानेदार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

3 बच्चों को छोड़कर किसी अन्य 9 बच्चों के बाप के साथ महिला के फरार होने के चर्चे पूरे क्षेत्र में चरम पर है। कोई इस पर ठहाके लगा रहा है तो कोई इसे प्यार का मामला बता रहा है लेकिन बच्चे अपनी मां की दगाबाजी से दंग है। 
 










संबंधित समाचार